ग्राम पंचायत सिर्रोंद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राधा को मिला मालिकाना हक

Jul 1, 2026 - 19:47
 0
ग्राम पंचायत सिर्रोंद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राधा को मिला मालिकाना हक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत सिर्रोंद में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी राधा पत्नि केदार के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत सिर्रोंद निवासी राधा ने बताया कि उसके पास स्वामित्व पट्टा नही होने के कारण बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती थी, क्योंकि बैंक द्वारा भूमि के पट्टे की आवश्यकता बताई जाती थी। लाभार्थी ने बताया कि बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजित शिविर में अपनी समस्या उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को बताई। उपखण्ड अधिकारी ने राधा के स्वामित्व पट्टे की समस्या के मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। लाभार्थी के समस्त दस्तावेजों की पूर्ति करते हुए स्वामित्व योजना के तहत आवेदन करवाया गया। प्रशासन द्वारा मौके पर ही लाभार्थी राधा को स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। राधा ने बताया अब पट्टा मिलने के बाद वे आसानी से बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगीं, जिससे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी। पट्टा प्राप्त होने पर राधा के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
राधा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है