नगला हरसुख में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ; गोला वाले हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

May 21, 2026 - 19:02
 0
नगला हरसुख में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ; गोला वाले हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

हलैना (विष्णु मित्तल) उप तहसील हलैना क्षेत्र के गांव नगला हरसुख स्थित आस्था से भरपूर गोला वाले हनुमान मन्दिर पर शिवलाल सिंह एव राजेन्द्र सिंह के सानिध्यं में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ, जिसमें महिला सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती एवं नृत्य करती, जबकि पुस्ष व बच्चे हाथ में ध्वजा लेकर देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ये कलश यात्रा हनुमान मन्दिर से शुरू हुई और गांव के प्रमुख रास्ता से होकर कथा स्थल पहुंची।

ग्रामीणों ने कलश यात्रा और श्रीमद भागवत शोभायात्रा सहित कथावाचक व सन्त समाज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में नगला हरसुख गांव सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीण एवं सन्त शामिल हुए। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा सुनने एवं प्रभू का गुणगान करने से पापी को पाप से तथा भटकती आत्माओं का शान्ति प्राप्त होती है।

गौकरण ने अपने सौतेले भाई धुन्धकारी की भटती आत्माओं का भागवत कथा सुनाई, जिससे उसे प्रभू के धाम की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम के संयोजक दलवीर सिंह एवं सुमरन सिंह ने बताया कि गांव नगला हरसुख स्थित गोला वाले हनुमान मन्दिर पर 21 मई से श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ, जो 28 मई तक आयोजित होगी।

21 को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव नगला हरसुख, मूडिया जाट, नेवाडा, जहानपुर, बिजवारी, माली का नगला, हलैना, नदबई, आमोली आदि गांवों कथा प्रेमियों ने भाग लिया। 27 को कथा का पूजन और 28 को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी होगी। इस अवसर पर कुंजीराम, ओमप्रकाश चौधरी, गजराज सिंह, भरत सिंह, शकुन्तला, मिथेलश, सन्तोष कुमारी, ललतेश, भावना, बर्षा कुमारी, पलक कुमारी, चंचल कुमारी आदि ने कथा वाचक एवं कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................