दौड़ कर दिया प्रदेश के विकास का संदेश:रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन, स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री

राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत रविवार सुबह कोटा में रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर विकसित राजस्थान का संदेश दिया। दौड़ का शुभारंभ महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरी झंडी दिखाकर रन को शुरू करवाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली और राज्य के विकास में नागरिकों की भागीदारी का संदेश भी दिया। दौड़ का रूट महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा। प्रतिभागी ग्लोब चौराहा, जेल रोड, राजकीय बालिका स्कूल, सीबी गार्डन, उम्मेद क्लब और जेके पैवेलियन से होते हुए फिर महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां दौड़ का समापन किया गया। मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य प्रदेश के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि रन फॉर विकसित राजस्थान के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और राज्य के विकास में भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा और राजस्थान दिवस से जुड़े संदेशों के साथ दौड़ में भाग लिया। शहर को स्वच्छ बनाना सामूहिक उत्तरदायित्व वहीं कोटा कोटा को स्वच्छता में बेहतर बनाने के लिए प्रयास भी किए जा रहे है। इसके तहत सामूहिक श्रमदान, सफाई और स्वच्छता सप्ताह आयोजित किए जा रहे हैं। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि स्वच्छता सप्ताह के अगले सात दिवस तक प्रत्येक सेक्टर कार्यालय पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन स्वच्छता से जुड़ी हुई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Mar 23, 2026 - 18:43
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................