कला और वाणिज्य की जरूरत और खोली विज्ञान संकाय - भींडर

पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लिखा पत्र

Jul 21, 2025 - 14:56
 0
कला और वाणिज्य की जरूरत और खोली विज्ञान संकाय - भींडर

उदयपुर (मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर सरकारी विद्यालयों में खोली गई विज्ञान संकाय पर पुनः विचार करने की बात कहीं। भीण्डर ने पत्र में बताया कि विभाग द्वारा पिछले दिनों सभी महात्मा गांधी स्कूलों में विज्ञान विषय खोलने की घोषणा की। स्कूलों में आदेश भी आ गये एवं सभी तरफ सरकार व विधायकों की तारीफ भी लोगों ने कर दी। खेद का विषय यह रहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास ही नहीं किया कि जिन स्कूलों को विज्ञान विषय दिया जा रहा है वहां कितने बच्चे विज्ञान विषय लेना चाह रहे हैं एवं वहां पर विज्ञान का अध्यापक है या नहीं। भीण्डर ने बताया कि मेरे द्वारा पता किया है कि जिन विद्यालयों में विज्ञान विषय दिया गया है वहां विज्ञान का विषय लेने वाले बच्चे है ही नहीं और उन स्कूलों में विज्ञान के अध्यापक भी नहीं है। बल्कि बहुत सी जगह बच्चों को अपने पंचायत का स्कूल छोड़कर दूसरी पंचायत में जाना पड़ा जहां ग्यारहवीं में कला या वाणिज्य विषय था। ऐसे में यह विज्ञान विषय दिया जाना बेमानी हो गया है। ऐसे में अधिकारियों से इस बाबत जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करावें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................