वल्लभनगर क्षेत्र की पंचायतों को भटेवर कार्यालय से जोड़ने की मांग, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Mar 19, 2026 - 19:08
 0
वल्लभनगर क्षेत्र की पंचायतों को भटेवर कार्यालय से जोड़ने की मांग, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने क्षेत्र की तीन पंचायतें मेनार, बरोडिया और वाना को भटेवर सहायक अभियंता कार्यालय से जोड़ने की मांग की है।
पत्र में भीण्डर ने बताया कि वर्ष 2013 से पहले अजमेर विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में केवल तीन सहायक अभियंता कार्यालय वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ ही संचालित थे। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके पिछले कार्यकाल में भटेवर और कानोड़ में नए सहायक अभियंता कार्यालय खोले गए थे, ताकि ग्रामीणों को नजदीक स्तर पर सेवाएं मिल सकें।
हालांकि, उन्होंने आश्चर्य जताया कि जिन सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ये नए कार्यालय खोले गए, उनका लाभ आज भी कुछ पंचायतों के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सुविधा मेनार, बरोडिया और वाना पंचायतों के उपभोक्ताओं को आज भी वल्लभनगर कार्यालय से ही जोड़ा गया है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से दूरी तय करनी पड़ती है।
भीण्डर ने यह भी उल्लेख किया कि इन पंचायतों के अधिकांश लोग भटेवर क्षेत्र से होकर ही वल्लभनगर जाते हैं, जिससे स्पष्ट है कि भटेवर कार्यालय उनके लिए अधिक सुविधाजनक रहेगा। ऐसे में इन पंचायतों को भटेवर कार्यालय से जोड़ना जनहित में आवश्यक है।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर इन तीनों पंचायतों को शीघ्र भटेवर सहायक अभियंता कार्यालय के अधीन किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................