टुण्डपुरा में 29 को सन्त दर्शन व भण्डारा; संत दर्शन से मानव जीवन का उद्धार-बालकदास
हलैना( विष्णु मित्तल)श्री गुरु माया भक्त मण्डल एवं सिद्ध पुरुष स्व. रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों के द्वारा गांव टुण्डपुरा स्थित श्री गुरु माया आश्रम पर राष्ट्रीय सन्त बालक दास महाराज एव साधु बाबा के सानिध्य में 20 जुलाई से मनाए जा रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत प्रवचन, रामायण पाठ,कीर्तन, हवन का आयोजन जारी है। सन्त बालक दास महाराज ने कहा कि सन्त दर्शन भाग्यशाली इंसान को होते हैं और सन्त दर्शन से मानव जीवन का उद्धार हो जाता है, हमें धार्मिक स्थल व सन्तों की तपोभूमि, जन्म (धरती) के दर्शन करने के साथ-साथ सन्तों के दर्शन जरूर करना चाहिए साथ ही मानव, समाज व देश सेवा भी करनी चाहिए। सन्त साधू बाबा, परशुराम पुजारी, सन्तोष बाबा, पण्डा बाबा आदि ने भी सन्त दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सुधार प्राणियों की सेवा का महत्व बताया।
आश्रम के सेवक परशुराम भगत ने बताया कि गांव टुण्डपुरा के गुरु माया आश्रम पर साल 1956 से सिद्ध पुरुष रंगली भगत महाराज के प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाता है। इस साल ये उत्सव 20 जुलाई से शुरू हुआ। 29 जुलाई को सुबह 9 बजे हवन की पूर्णाहुति, सन्त समागम एवं भण्डारा होगा। इस दिन दीप प्रज्वलन, आरती, कीर्तन, सन्त सेवा एवं पौधारोपण होगा।

