विकास कुमार शर्मा अभिभाषक संघ अध्यक्ष निर्वाचित
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अभिभाषक संघ वैर के वार्षिक चुनावों में अध्यक्ष पद पर विकास कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुरुषोत्तम पुष्प को 13 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार शर्मा ने 33 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने 20 मत प्राप्त किए। विकास कुमार शर्मा ने 13 मतों से विजय हासिल की।
उपाध्यक्ष पद पर मौनू कटारा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र गुप्ता ने 27 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमसिंह मीणा को 1 मत से पराजित किया। धर्मेन्द्र गुप्ता मात्र 1 मत से विजय धोषित हुए। सचिव पद पर सुरेन्द्र खरवेरा को 27 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरवीर सैनी को 26 मत प्राप्त हुए सुरेन्द्र खरवेरा मात्र 1 मत से विजय धोषित हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर किसी प्रत्याशी ने आवेदन नहीं भरा।
अभिभाषक संघ के निर्वाचन में ओमप्रकाश व्यास, प्रीतम चन्द कटारा, मुरारी लाल शर्मा, गोपाल राम शर्मा, पदमेश शर्मा,चन्दन सिंह डागुर, मोहन शर्मा, चरन सिंह धाकड़, हरी सिंह चौधरी,विकास कुमार शर्मा,पूरन चंद धाकड़, मानवेन्द्र दत्तात्रेय, पुरुषोत्तम पुष्प,नवनीत, प्रवीण मिश्र, कुलदीप शर्मा,दौलत राम वैरवा, धर्मवीर चौधरी, ब्रह्म देव धाकड़, राजेश सैनी,इन्द्रजीत धाकड़, हनुमान चौधरी, हेमेंद्र व्यास, शिवनारायण शर्मा, रविन्द्र शर्मा, बृजकिशोर धाकड़, मदनमोहन पुष्प, रमेश सोगरवाल,दौलत राम वैरवा आदि उपस्थित थे।
निर्वाचन अधिकारी गोपाल राम शर्मा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।