पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित

Mar 16, 2026 - 19:17
 0
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं श्रमदान गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर स्थित हर्बल गार्डन एवं किचन गार्डन की साफ-सफाई, पौधों की गुड़ाई तथा पार्क की सफाई का कार्य किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा और उसे व्यवहार में उतारने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान मौसमी बीमारियों के विषय पर स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें  विद्यार्थियों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

विद्यालय में आयोजित यह सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 14 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 12वीं के 50 स्वयंसेवी विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। विद्यार्थी प्रतिदिन प्रार्थना सभा, अल्पाहार, सामूहिक श्रमदान, स्वास्थ्य परिचर्चा तथा अंतिम सत्र में खेलकूद गतिविधियों में भाग लेते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं उसके महत्व को समझ रहे हैं।
यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी सुमन चौधरी के नेतृत्व एवं निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................