चावंडिया के ध्रुवराज सिंह राठौड़ बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में गाजे-बाजे के साथ निकाला भव्य स्वागत जुलूस

Sep 13, 2026 - 17:20
 0
चावंडिया के ध्रुवराज सिंह राठौड़ बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में गाजे-बाजे के साथ निकाला भव्य स्वागत जुलूस

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड क्षेत्र के ग्राम चावंडिया के 23 वर्षीय होनहार युवक ध्रुवराज सिंह राठौड़ पुत्र कुलदीप सिंह राठौड़ का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई। गांव का नाम रोशन कर लौटे नवनियुक्त लेफ्टिनेंट का ग्रामीणों द्वारा साफा और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय करणी माता मंदिर से डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरे गांव में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने देशभक्ति के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान लेफ्टिनेंट ध्रुवराज सिंह ने गांव के अमर शहीद जगदीश सिंह एवं शहीद लादू सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
ध्रुवराज के पिता कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि ध्रुवराज का बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना था। परिवार में देशभक्ति की प्रेरणा उनके दादा सज्जन सिंह से मिली, जो स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। अपनी सफलता पर लेफ्टिनेंट ध्रुवराज ने कहा कि यह मुकाम माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम की बदौलत हासिल हुआ है। ​इस दौरान सरपंच दिलीप सिंह, गोवर्धन सिंह, दौलत सिंह, भवानी सिंह, गिरधारी सिंह, विक्रम सिंह, दिलीप सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है