मकराना पंचायत समिति के विकास अधिकारी दीपक चौधरी निलंबित, प्रशासनिक अनियमितताओं के लगे आरोप

Jun 27, 2026 - 19:50
 0
मकराना पंचायत समिति के विकास अधिकारी दीपक चौधरी निलंबित, प्रशासनिक अनियमितताओं के लगे आरोप

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना पंचायत समिति के विकास अधिकारी दीपक चौधरी पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह निर्णय उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर लिया गया है। स्थानीय सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के संघ ने विकास अधिकारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी।

  • शिकायत में मुख्य रूप से ​स्वच्छ भारत मिशन में अनियमितता में वेंडर्स द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन न करना और भुगतान रोकने के आरोप।
  •  मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार: अपनी पसंदीदा फर्मों को भुगतान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों द्वारा प्रस्तुत लगभग 1 करोड़ रुपये के बिल ऑनलाइन सिस्टम से डिलीट करने का आरोप।
  • बजट लैप्स होना: मनरेगा के कार्यों का भुगतान समय पर न करने के कारण राशि का राज्य सरकार के खाते में वापस लौट जाना, जिससे वेंडर्स और पंचायतों को आर्थिक नुकसान हुआ।
  • अन्य आरोप: एसएफसी/एफएफसी बजट का असमान वितरण, विधायक/सांसद कोष के समायोजन में लापरवाही और व्यक्तिगत खातों में राशि जमा करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

सरकारी आदेशों के तहत, दीपक चौधरी को तत्काल कार्यभार छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर रहेगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इस निलंबन को मकराना क्षेत्र में सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फिलहाल, पंचायत समिति का कार्यभार किसे सौंपा जाएगा, इसे लेकर विभागीय आदेशों की प्रतीक्षा की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है