मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे भरतपुर को ₹1,062 करोड़ की सौगात: 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
भरतपुर के विकास को लगेंगे नए पंख: ₹1,062.24 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी जिले की तस्वीर
भरतपुर / कोश्लेंद्र दत्तात्रेय : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक दिवसीय भरतपुर दौरे के दौरान जिले को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में ₹1,062.24 करोड़ की कुल 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से भरतपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा, नगरीय विकास और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री जिले में ₹268.40 करोड़ की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण (उद्घाटन) करेंगे तथा ₹793.84 करोड़ की लागत के 21 नए कार्यों का शिलान्यास (आधारशिला) रखेंगे।
लोकार्पण होने वाले प्रमुख विकास कार्य (कुल लागत: ₹268.40 करोड़)
-
नदबई बाईपास एवं रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य: ₹105.00 करोड़
-
राजकीय आयुर्वेदिक योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज निर्माण कार्य: ₹20.67 करोड़
-
भरतपुर शहर में भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा विभिन्न प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य: ₹19.71 करोड़
-
क्षेत्रीय फॉरेन्सिक साईन्स लैब (FSL) भवन का निर्माण कार्य: ₹18.53 करोड़
-
लोहागढ़ किले में परिक्रमा मार्ग का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹13.04 करोड़
-
रूदावल से बंशी पहाड़पुर सड़क निर्माण कार्य: ₹12.58 करोड़
-
भरतपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाईनों को भूमिगत (Underground) करने का कार्य: ₹11.08 करोड़
-
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कॉलेज, वैर का निर्माण कार्य: ₹10.45 करोड़
-
लोहागढ़ स्टेडियम में विवेकानन्द यूथ हॉस्टल का निर्माण एवं स्टेडियम इण्डोर हॉल के बी व सी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्य: ₹9.79 करोड़
-
33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण कार्य (निभेरा, खानखेड़ा, बिनऊआ, नामखेड़ा एवं गांगरौली): ₹9.47 करोड़
-
ब्रह्मवाद फाटक से बंध बारेठा सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य: ₹8.50 करोड़
-
अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य (खेड़ा ठाकुर, खानुवा, बल्लभगढ़ एवं हलैना): ₹7.85 करोड़
-
जसवंत प्रदर्शनी मेला मैदान का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹7.00 करोड़
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC), सेवर का निर्माण कार्य: ₹5.36 करोड़
-
अटारी से गगवाना एवं पिंगौरा से गगवाना डामर/सीसी सड़क निर्माण कार्य: ₹3.82 करोड़
-
33/11 केवी सब स्टेशन, ब्रिगेडियर घासीराम नगर, भरतपुर: ₹2.05 करोड़
-
पंचायत समिति भवन, वैर का निर्माण कार्य: ₹2.00 करोड़
-
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) बस स्टैण्ड, रूपवास: ₹1.50 करोड़
शिलान्यास होने वाले प्रमुख विकास कार्य (कुल लागत: ₹793.84 करोड़)
-
बंध बारेठा से उच्चैन वाया खेरिया मोड़ सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य: ₹146.09 करोड़
-
भरतपुर शहर में विभिन्न प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य: ₹96.60 करोड़
-
भरतपुर शहर में विभिन्न ड्रेनेज (जल निकासी) निर्माण कार्य: ₹93.71 करोड़
-
भरतपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत (Underground) विद्युत लाईन बिछाने का कार्य: ₹76.00 करोड़
-
भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) की आवासीय योजनाओं में भूमिगत विद्युत लाईन का कार्य: ₹70.78 करोड़
-
शीशम तिराहे से काली बगीची एवं हीरादास चौराहा से सरसों अनुसंधान केन्द्र तक 06-लेन सड़क व ड्रेनेज कार्य: ₹66.56 करोड़
-
भरतपुर शहर के प्रमुख चौराहों का सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹44.48 करोड़
-
प्रमुख नहरों एवं फ्लड ड्रेन का जीर्णोद्धार कार्य: ₹41.55 करोड़
-
आरबीएम (RBM) राजकीय अस्पताल के पास आधुनिक विश्राम गृह का निर्माण कार्य: ₹40.00 करोड़
-
आरबीएम हॉस्पीटल से स्कीम-3, चांदपोल गेट तक सड़क निर्माण कार्य: ₹28.72 करोड़
-
बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर का निर्माण कार्य: ₹19.91 करोड़
-
प्रताप कैनाल, वैर का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹14.18 करोड़
-
मोती महल से बछामदी रोड़ पुलिया तक मेन ड्रेन का जीर्णोद्धार कार्य: ₹12.72 करोड़
-
पशुपालन विभाग के विभिन्न बुनियादी विकास कार्य: ₹12.00 करोड़
-
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला ITI कॉलेज), भरतपुर का निर्माण कार्य: ₹8.21 करोड़
-
जघीना गेट से अनाह गेट व अनाह गेट से गणेश मंदिर ड्रेन के दोनों तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य: ₹7.88 करोड़
-
किशोरी महल के पास पुरातत्व भवनों का सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹5.45 करोड़
-
बांके बिहारी मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹4.25 करोड़
-
33/11 केवी सब स्टेशन, जाटौली रथवान का निर्माण कार्य: ₹2.00 करोड़
-
लक्ष्मण मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य: ₹1.75 करोड़
-
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बस स्टैण्ड, बयाना का निर्माण कार्य: ₹1.00 करोड़
प्रशासनिक बयान: जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात और जल निकासी व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भरतपुर पूरे प्रदेश में एक नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

