दृष्टि दीदी हर गाँव- हर घर अभियान का शुभारंभ

Sep 2, 2025 - 15:10
 0
दृष्टि दीदी हर गाँव- हर घर अभियान का शुभारंभ
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 02 सितम्बर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका परियोजना (राजीविका) एवं लेंकर्ट फाउंडेशन के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत मंगलवार को दृष्टि दीदी हर गाँव-हर घर अभियान का शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम जिला कलक्टर कमर चौधरी के मार्गदर्शन में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह एवं राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री भारती गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस पहल के तहत चयनित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण उपरांत ये महिलाएँ दृष्टि दीदी के रूप में अपने-अपने गाँवों के प्रत्येक घर में जाकर ग्रामीणों की आँखों की जाँच करेंगी। दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु चयन किया जाएगा तथा एकत्रित आँकड़े केंद्रीय टीम को भेजे जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं निम्न आर्थिक वर्ग के परिवारों तक सुलभ और किफायती नेत्र देखभाल सेवाएँ पहुँचाना एवं दृष्टिहीनता की रोकथाम करना है। इस अभियान से लगभग 45,000 ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच की जाएगी तथा शिविरों के माध्यम से निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम न केवल नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाएगा बल्कि राजीविका से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर भी प्रदान करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................