स्काउट गाइड जिला अधिवेशन आयोजित; स्काउटिंग गाइडिंग जीवन कौशल के लिए हैं महत्वपूर्ण-शेखावत
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला परिषद भरतपुर का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन अग्रवाल मैरिज गार्डन नदबई में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश के राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) पुरणसिंह शेखावत ने कहा कि समय की पाबंदी, अनुशासन, जीवन का अभिन्न अंग है और स्काउटिंग गाइडिंग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरतपुर, डीग जिले की गतिविधियों में उत्तरोत्तर प्रगति की प्रशंसा करते हुए सभी कर्मठ, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
जिला अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए गिरधारी तिवारी ने कहा कि नन्हीं उम्र से ही बालक बालिकाओं को स्काउटिंग गाइडिंग पद्धति से पर्यावरण संरक्षण, जीवन रक्षा, आत्मरक्षा के गुर सीखाये जाते हैं जिससे निष्ठावान नागरिक देश सेवा के लिए तैयार होते हैं। प्रारंभ में सत्र 2025- 26 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया तथा सत्र 2026- 27 के वार्षिक कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त गिरिराज प्रसाद गर्ग ने आय व्यय विवरण तथा वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्वसमिति से स्वीकृत कर अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने विद्यालयों, संस्थानों में स्काउट गाइड प्रवृत्ति के साथ-साथ समाज सेवा सामुदायिक सेवा कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोपालिया ने सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर इकाई के सफल संचालन पर जोर दिया। इस हेतु स्काउटर, गाइडर, कमिश्नर्स ट्रेनिंग काउंसलर को बधाई दी। समारोह में जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, हरि चरण शर्मा, कविता गोयल, सहायक राज्य आयुक्त आलोक शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, स्थानीय संघ अध्यक्ष डॉ. हिमांशु कटरा, प्रभारी कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हजारीलाल शर्मा, चंद्रभान मीना, रमेश चंद शर्मा, जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सी. ओ. गाइड कल्पना शर्मा, सी. ओ. स्काउट देवेंद्र कुमार मीणा ने स्काउटिंग गाइडिंग की प्रगति की चर्चा करते हुए वार्षिक योजना अनुसार कार्यक्रमों के सुचारू संचालन पर जोर दिया। सहायक जिला कमिश्नर आशीष जिंदल, मुकुंद सिंह, कप्तान सिंह, अनूप खंडेलवाल, सत्यालेखा, अंजू रावत, लीडर ट्रेनर बलराज सिंह, द्वारका प्रसाद शर्मा सहायक लीडर ट्रेनर यादराम, प्रकाश चंद सुमन, जगदीश उपमन, मुरारी लाल शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी दी। वार्षिक अधिवेशन में दीर्घ सेवा पदक अलंकार, लीडर ट्रेनर प्राप्त स्काउटर, गाइडर, ट्रेनिंग काउंसलर को पुरस्कृत किया गया। गाइड बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला सचिव एवं सी. ओ. स्काउट गाइड द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

