वीएमओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई; यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन कर सकेगे आवेदन

Jul 30, 2026 - 19:31
 0
वीएमओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई;  यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन कर सकेगे आवेदन

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से  प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा ऑनलाइन वीएमओयू पोर्टल पर यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए 31 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकेगे। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अधिकांश पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा चुकी है। विद्यार्थी प्रवेश से पहले विवरणिका का अध्ययन अवश्य करें। डिजिटल अध्ययन सामग्री का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, महिला विद्यार्थियों की पूरी फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किए जाने से उन्हें निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा
क्षेत्रीय केन्द्र, भरतपुर के सहायक कुलसचिव आलोक शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने किन्ही कारण वश अब तक प्रवेश नही ले पाए है वे ई-मित्र, नेट बैंकिग और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क जमा कर अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक  आवेदन कर सकेगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है