स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान 1 से 30 अप्रैल तक, अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

Mar 25, 2026 - 19:37
 0
स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान 1 से 30 अप्रैल तक, अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के राजकीय कार्यालयों में स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण तथा अनुपयोगी सामग्री को निस्तारित करने हेतु स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान 1 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एवं अभियान के नोडल अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि जिले के राजकीय कार्यालयों में स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण तथा अनुपयोगी सामग्री को निस्तारित करने हेतु 1 से 30 अप्रैल तक स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु सहायक कलक्टर पायल जैन को प्रभारी अधिकारी एवं  प्रभारी अधिकारी नजारत, कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट एवं तहसीलदार निर्वाचन को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  उन्होंने बताया कि अभियान का विभागीय वेबसाइट, सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने हेतु संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हरिओम सिंह गुर्जर एवं अभियान से संबंधित डाटा को ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करने हेतु उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी पुष्पेन्द्र सिंह कुन्तल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................