डेनमार्क डोरे से लौटने पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की गुलदस्ता भेंट कर की आगवानी
डीग (नीरज जैन) किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नॉलेज एन्हांसमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत डेनमार्क की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहसिंह बेढम का उनके जयपुर शासन सचिवालय स्थित कार्यालय मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन प्रधान व भाजपा नेता लखपत गुर्जर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनन्दन किया l
मंत्री मंडल की टीम द्वारा विदेश यात्रा से डेनमार्क में कृषि एवं पशुपालन की नवीन तकनीकों व नवाचारों के अध्ययन के बाद आगामी समय में राजस्थान में कृषि और पशुपालन के विकास के लिए उपयोगी साबित होगी, जिससे राज्य के किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।


