एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

5 मोबाइल, 5 फर्जी सिम कार्ड जब्त

Nov 12, 2025 - 13:45
 0
एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस की  बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

जिले में चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान साइबर ठगी, वांछित और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5 फर्जी सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर सोमका से दहाना जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे कड़व के पुंज की आड़ में छिपे पांच साइबर ठगों को पकड़ा गया। ये सभी मोबाइल फोन के माध्यम से ठगी कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की पहचान फैजल पुत्र मुफीद, मोमिन पुत्र शेर मोहम्मद (दोनों निवासी कान्हौर), वासिद पुत्र शेर मोहम्मद (निवासी घाटमीका), अनवर पुत्र आमीन और सहरुन पुत्र आकूब (दोनों निवासी चानियाकला, थाना पहाड़ी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 एंड्रॉयड मोबाइल और 5 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए। मोबाइल फोन से साइबर ठगी का महत्वपूर्ण डेटा भी प्राप्त हुआ है।

जांच में सामने आया कि ये ठग फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर बाहरी लोगों से 'हर्षा सहाय' बनकर मदद के नाम पर ठगी करते थे। इसके अलावा, वे पुराने सिक्के और नोट महंगे दामों पर खरीदने का झांसा देकर, तथा बाहरी लोगों को ऑनलाइन हथियार बेचने व होम डिलीवरी का लालच देकर भी साइबर ठगी करते थे।

अभियान के तहत अन्य मामलों में पप्पू पुत्र हरिया (निवासी बोड़ोलीडहर), जावेद उर्फ जब्बा (निवासी घाटमीका), छिन्दर पुत्र सुरजीत (निवासी गंगोरा), उमरदीन पुत्र रहमान (निवासी चनियाकला), साहिन पुत्र जाकर, साहिल पुत्र जाकर, वकील पुत्र जाकर (सभी निवासी ठेक का वास धौलेट) और समून पुत्र कुर्सीद (निवासी गाधानेर पहाड़ी) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................