कृषकों की नई तकनीक से पहचान: 35 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए पिपलांत्री राजसमंद के लिए रवाना

Sep 11, 2026 - 17:21
 0
कृषकों की नई तकनीक से पहचान: 35 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए पिपलांत्री राजसमंद के लिए रवाना

सकट (अलवर) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं संरक्षण विभाग की ओर से 35 सदस्यीय किसानों का दल  जलग्रहण प्रशिक्षण केंद्र पिपलांत्री राजसमंद के लिए रवाना हुआ। हरी झंडी दिखाकर किया रवाना: वाटरशेड जेईएन नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कृषक दल को नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश मंडावरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल भ्रमण के दौरान विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों और मॉडल फार्म्स का दौरा कर आधुनिक सिंचाई पद्धतियों और भू-संरक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेगा। इस तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण में पंचायत समिति राजगढ़ व मालाखेड़ा परियोजना क्षेत्र के कृषक एवं ग्राम पंचायत प्रशासक भाग ले रहे हैं। किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना होने के मौके पर वाटरशेड जेईएन नवीन कुमार शर्मा,बाबूलाल, लक्ष्मण,गजानंद,विक्रम,सहित कई अन्य किसान एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है