शेखावाटी हॉर्स शो 2026: टोडपुरा में 1 व 2 अक्टूबर को सजेगा मारवाड़ी और नुकरा घोड़ों का मेला, तैयारियाँ शुरू
टोडपुरा में 1-2 अक्टूबर को होगा ‘शेखावाटी हॉर्स शो 2026’ का आयोजन, मारवाड़ी व नुकरा घोड़ों की लगेगी रिंग प्रतियोगिता
सुमेर सिंह राव / उदयपुरवाटी ग्राम पोस्ट टोडपुरा (तहसील नवलगढ़, जिला झुंझुनूं) में टोडपुरा पशु मेले के अवसर पर आगामी 1 एवं 2 अक्टूबर 2026 को 'शेखावाटी हॉर्स शो 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजक अनिल चौधरी ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शो का औपचारिक उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान सजे-धजे घोड़ों और ऊंटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। इसके साथ ही विशेष घुड़सवारी और रिंग प्रदर्शन का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता का शेड्यूल:
-
1 अक्टूबर: नुकरा घोड़े एवं घोड़ियों की रिंग प्रतियोगिता।
-
2 अक्टूबर: मारवाड़ी घोड़े एवं घोड़ियों की रिंग प्रतियोगिता।
रिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे घोड़ा प्रेमी: अनिल चौधरी ने बताया कि लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहे इस शो को लेकर पशुपालकों में भारी उत्साह है। इसमें राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात से भी प्रतिभागी अपने घोड़ों के साथ पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर घोड़ों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर्स की टीम मुस्तैद रहेगी।

