नवनिर्वाचित सरपंचों और चेयरमैनों का हुआ नागरिक सम्मान: साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Nov 15, 2026 - 23:26
 0
नवनिर्वाचित सरपंचों और चेयरमैनों का हुआ नागरिक सम्मान: साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा

रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलकपुर के जाटों का बास में ग्रामीणों की ओर से एक भव्य नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मिलकपुर के नवनिर्वाचित सरपंच, वार्ड पंचों के साथ-साथ नगरपालिका रामगढ़ व नगरपालिका बड़ौदामेव के नवनिर्वाचित चेयरमैनों और आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के पीए राजमल दास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी उपस्थित रहे।

ग्रामीण महिलाओं ने सरपंच को पहनाया चांदी का मुकुट समारोह का मुख्य आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब जाटों का बास की ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ ग्राम पंचायत मिलकपुर की नवनिर्वाचित सरपंच सपना पंकज नारंग को चांदी का मुकुट पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही समारोह में मौजूद अन्य महिला जनप्रतिनिधियों को भी ग्रामीण महिलाओं द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

साफा और माल्यार्पण से हुआ अतिथियों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिनिधि राजमल दास, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, बगड़ तिराया मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र चौधरी, नगरपालिका रामगढ़ के चेयरमैन प्रेम मेघवाल, वाइस चेयरमैन राजन सिंह, नगरपालिका बड़ौदामेव के चेयरमैन सहित पार्षद राहुल फोगाट, अविनाश यादव, भुनेष साहू और पूनम चौधरी का ग्रामीणों द्वारा साफा बांधकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी की शिरकत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का जमघट लगा रहा। इस दौरान बाम्बोली सरपंच बच्चू सिंह चौधरी, मस्ताबाद सरपंच हरबीर, जातपुर सरपंच मुकेश चौधरी, मूनपुर सरपंच संजय चौधरी, चौमा सरपंच संजय राजपूत, चिडवाई सरपंच रोबिन राजपूत, शेखपुर सरपंच सोहन सिंह तथा सभी वार्ड पंचों का सैनिक लीग तहसील अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, कजोड़ राम, भीम सिंह, राम खिलारी, विक्रम सिंह, रामकिशन, प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, फूलसिंह, राहुल और भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................