राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ खैरथल-तिजारा ने उठाई आवाज, वर्दी, धुलाई व पेशेंट केयर भत्ते देने की मांग

Oct 29, 2026 - 18:00
 0
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ खैरथल-तिजारा ने उठाई आवाज, वर्दी, धुलाई व पेशेंट केयर भत्ते देने की मांग

खैरथल ( हीरालाल भूरानी)

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ खैरथल-तिजारा के बैनर तले फार्मासिस्टों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।

14 वर्षों से वंचित हैं विभिन्न वेतन भत्ते

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि फार्मासिस्ट संवर्ग को पिछले 14 वर्षों से विभिन्न महत्वपूर्ण वेतन भत्तों से वंचित रखा गया है। इनमें प्रमुख रूप से वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता, मेस भत्ता और पेशेंट केयर भत्ता शामिल हैं। संघ ने इन सभी लंबित भत्तों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की है।

महामारी के दौरान निभाई थी अग्रणी भूमिका

जिला सचिव करण कौशिक ने ज्ञापन में रेखांकित किया कि फार्मासिस्ट पिछले 14 वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा में जुटे हैं। कोविड-19 और स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर महामारियों के दौरान भी फार्मासिस्टों ने संक्रमण के भारी जोखिम के बावजूद आवश्यक औषधियों, ऑक्सीजन और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखी।

उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद फार्मासिस्ट संवर्ग को उचित भत्तों से वंचित रखना निराशाजनक है। स्वास्थ्य विभाग की इस अहम कड़ी के कार्य और जिम्मेदारियों को देखते हुए अन्य संवर्गों की भांति इन्हें भी उचित भत्ते मिलने चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

कार्यक्रम के दौरान रोहित खंडेलवाल, जितेंद्र यादव, करण कौशिक, मोहित शर्मा, दीपक कुमार और यश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि फार्मासिस्टों की इन मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................