स्नेह व सौहार्द की छाया में मोटर पार्ट्स डीलर एसोसिएशन का वार्षिक महोत्सव संपन्न; मैं भीलवाड़ा के विकास के लिए सदैव तत्परज--सांसद अग्रवाल
भीलवाड़ा,(बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी, जमाखोरी और किल्लत संबंधी फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस ने जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में एलपीजी गैस, उर्वरक एवं पेट्रोल पम्पों के कुशल प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एलपीजी गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और किल्लत की अफवाहें फैलाने वालों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आमजन को भी जागरूक करने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों की पालना में आज सभी थानों पर सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों, मौजिज ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में लोगों को बताया गया कि जिले में एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और किल्लत संबंधी सूचनाएँ मात्र अफवाह हैं। राज्य सरकार द्वारा एलपीजी तथा पेट्रोलियम उत्पादों की नियमित आपूर्ति की जा रही है तथा किसी प्रकार का संकट नहीं है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी, अवैध भंडारण या गैस सिलेण्डर की बिक्री में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही किल्लत संबंधित अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि गैस सिलेण्डर या पेट्रोलियम पदार्थों संबंधी कालाबाजारी, अवैध भंडारण, बिक्री में अनियमितता या किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत सूचना दें। प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है— “जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थ भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। अफवाहों से बचें और सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।”


