बयाना पालिका बैठक में पार्षदों ने जताया रोष , सफाई-रोशनी में पक्षपात का आरोप, डिजिटल लाइब्रेरी को मिली मंजूरी

Dec 8, 2025 - 13:04
 0
बयाना पालिका बैठक में पार्षदों ने जताया रोष , सफाई-रोशनी में पक्षपात का आरोप, डिजिटल लाइब्रेरी को मिली मंजूरी

बयाना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में आरोप-प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुई। अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए चेयरमैन को घेरा। वार्ड 29 के पार्षद डॉ. शैलेन्द्र गुर्जर ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पालिका का विकास केवल कागजों में दिख रहा है, धरातल पर नहीं।
पार्षद गुर्जर ने 2021 में सुभाष चौक सहित दो स्थानों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की घोषणा को भी महज दिखावा करार दिया। उन्होंने पौधारोपण पर लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद पेड़ों के गायब होने पर भी नाराजगी व्यक्त की।

पार्षद कमल आर्य ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में न तो नालियों का निर्माण हुआ और न ही पीने के पानी की व्यवस्था में कोई सुधार आया। पार्षद दिनेश शर्मा ने नल कनेक्शन की एनओसी फीस 250 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे पुनः 250 रुपए करने की मांग की। उन्होंने अंबेडकर भवन को सामाजिक कार्यों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की भी मांग की। पार्षद जीतेन्द्र पटेल ने भी सफाई रोशनी व्यवस्था को ठप बताया। इस स्थिति पर विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कार्यपालक अधिकारी (ईओ) अनीता कुशवाह को सख्त निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि पार्षदों की समस्या जनता की समस्या है और इसका समाधान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने ईओ को पार्षदों के साथ मिलकर शहर और वार्डों का दौरा कर सफाई और रोशनी व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया।

पालिकाध्यक्ष ने इस बैठक को अपने कार्यकाल की अंतिम बैठक बताया। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में निर्मित अंबेडकर सामुदायिक भवन को सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा, भवन की ऊपरी मंजिल पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के विधायक के प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान की।

बैठक में उपाध्यक्ष मंजू महलोनी, पार्षद कुमर पटेल, जीतेंद्र पटेल, प्रबल शर्मा बंटी, कुलदीप शर्मा, धीरज चौधरी, अनुराधा गौरव शर्मा, सीप शर्मा, नरेश बारैठा, मणि अग्रवाल, लोकेश रावत, जेईएन करण सिंह, प्रशासनिक अधिकारी दीपक गुप्ता तथा अमरसिंह धाकड़ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................