‘अन्नदाता फिटनेस राइड’ में दौड़े पहिए, किसानों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश; फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अलवर में निकली साइकिल रैली
अलवर (दिनेश लेखी) भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘ऑन साइकिल अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर के तत्वावधान में किया गया।
साइकिल रैली का शुभारंभ प्रताप ऑडिटोरियम के सामने से हुआ। रैली भवानी टो सर्कल, शांतिकुंज, काली मोरी फाटक, आरआर कॉलेज सर्किल, एसएमडी सर्किल और मोती डूंगरी होते हुए पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों, डेयरी उत्पादकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
इस कार्यक्रम में पदम सिंह डागुर जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ अलवर, चंद्रावती चौधरी प्रदेश मंत्री, भारतीय किसान संघ राजस्थान, पीसी मीणा संयुक्त निदेशक, कृषि, गोपाल सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, भूपेंद्र सिंह जिला मंत्री, गिरधर सिंह तहसील अध्यक्ष, कठूमर, डीआर जाट उपाध्यक्ष, अलवर, प्यारेलाल तहसील अध्यक्ष, मालाखेड़ा, संजय शर्मा (तहसील अध्यक्ष, रैणी और रघुवीर सैनी व्यसन मुक्ति प्रमुख सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


