कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार से आमजन परेशान -भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा

Nov 29, 2022 - 23:47
 0
कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार से आमजन परेशान -भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा

महुआ ,दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी )


महुआ 29 नवंबर महुआ उपखंड मुख्यालय के भरतपुर रोड स्थित दादू मैरिज होम में सोमवार को भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा विधानसभा क्षेत्र महवा के सफल आयोजन हेतु भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया  इस अवसर पर महुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की बैठक में जनाक्रोश यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से जन आक्रोश रैली में समय देने का निवेदन किया साथ ही  प्रदेश व जिला भाजपा पदाधिकारियों का महवा की भूमि पर पधारने पर माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया । इस दौरान महवा विधानसभा के समस्त  भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त दौसा जिला भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल जी शर्मा का भव्य स्वागत किया । 

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ  प्रभुदयाल शर्मा ने कहां की कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार से आम जनता त्रस्त है कांग्रेस शासन में विधायक मंत्री अधिकारी जनता को लूटने में व्यस्त हैं जनता कांग्रेस शासन में भाजपा द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर खुद की कमाई वाली योजनाएं ला रही है जिससे आम जनता को अपने कामों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनता को जगाने के लिए जनता की भावना अनुसार  जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश यात्रा  को लेकर प्रमुख मार्गो , राजस्थान सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रमुख बिंदुओं और संगठन के कार्यक्रलापो पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के आग्रह किया । इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जनता जल योजना जनता जल मिशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में अवगत करा कर ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का आह्वान किया  


इस अवसर पर जन आक्रोश रैली के जिला सह संयोजक लाखन सिंह गुर्जर द्वारा जन आक्रोश रैली के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया  ,पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से तन मन धन से जन आक्रोश यात्रा से आमजन को जोड़कर सफल बनाने का आह्वान किया , इस अवसर पर वेदांश पटेल विस्तारक वि. स. महवा ,गीता देवी गुर्जर प्रधान प.स. महवा, गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गो पुत्र अवधेश अवस्थी जिला मंत्री दौसा प्रमोद व्यास डॉक्टर डॉक्टर सोमेश विजय , हेमेंद्र तिवाड़ी , मंडल अध्यक्ष महवा देहात अमर सिंह खींची, महवा शहर विनीत बंसल, खेड़ला मंडल राजबहादुर गुर्जर, बैजूपाडा मंडल मुकेश मीणा ,जन आक्रोश यात्रा संयोजक विधानसभा महवा कुलदीप सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन, सुबुद्धी मीणा पूर्व प्रधान बांदीकुई, जिला परिषद सदस्य हरदेव गुर्जर,महेंद्र खेड़ला, गोलू सरीन मंडल महामंत्री महवा शहर, श्यामसुंदर सारवन, लल्लुराम मीणा अध्यक्ष सरपंच संघ, अशोक मीणा सरपंच गगवाना, नरेंद्र शर्मा, दिनेश बंसल,सतीश सैन,राजू सामरिया मिश्री लाल मीणा पंचायत समिति सदस्य सहित निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य व पार्षद व सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................