गुड़ा ढहर के जागीरदांवाला में निकाली भव्य कलश यात्रा :21 जून से धार्मिक कार्यक्रम है जारी 28 को होगा समापन

Jun 22, 2023 - 18:40
Jun 22, 2023 - 18:41
 0
गुड़ा ढहर के जागीरदांवाला में निकाली भव्य कलश यात्रा :21 जून से धार्मिक कार्यक्रम है जारी 28 को होगा समापन

गुढागौड़जी (चौथमल शर्मा)
गुढागौड़जी क्षेत्र के गुड़ा ढहर  ग्राम पंचायत की जागीरदावांला ढाणी में नवनिर्मित श्री राधा गोविंद मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। 21 जून को श्री राधा गोविंद की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, राधा गोविंद गौशाला के भूमि पूजन के साथ स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा स्वर्गीय, नाथूलाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। 22 जून गुरुवार प्रातः 8:00 बजे से गुड़ा के गोपीनाथ मंदिर से राधा गोविंद मंदिर जागीरदाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एक ही लिबास में नजर आई। वही ऊंट घोड़े भी कलश यात्रा के साथ चलते हुए अपनी कलाकृति भी दिखा रहे थे। 2 डीजे के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर नाचती गाती खुशी मनाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा के साथ ही कथा व्यास अशोक पारीक भैया पुणे वाले भी बग्गी में कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के प्रति महिलाओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी शामिल हुए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि उमेश शर्मा व उनके भाई मिलकर अपने पिता की याद में गुड़ा में बड़ा धार्मिक कार्यक्रम करवा रहे हैं। गुड़ा ढहर में 17 जून से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। 22 जून से 28 तक भागवत कथा का आयोजन जारी रहेगा। जिसमें पूज्य  अशोक पारीक भैया कथा  व्यास होंगे। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात भागवत कथा की शुरुआत हुई। सभी श्रद्धालुओं ने भागवत कथा सुनी। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, उनकी धर्मपत्नी निशा कंवर, श्रवण वैद्य, समाजसेवी शीशराम खटाणा, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, विकी स्वामी गुड़ा, महिपाल सिंह गुढा, रोहिताश सरपंच गुड़ा ढहर, जगमाल सैनी, पंकज शर्मा,दिनेश शर्मा, गोविद,  श्रवण कुमार जोशी, गोविंद जोशी,प्रकाश मीणा, अश्विनी सिंह,मुकेश मीणा गुड़ा, रूड़मल सैन, सहित काफी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे संत महंत उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................