महंत दिनेश गिरी का जाखल गोशाला में स्वागत

उदयपुरवाटी / बुगाला सुमेरसिह राव) राजस्थान गौ सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष व बुद्धगिरी मंढी पीठाधीश्वर दिनेश गिरी का बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला जाखल में स्वागत किया गया। गौशाला समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड व गणमान्य लोगों द्वारा महाराज श्री का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महाराज श्री ने गोशाला में गायों के लिए की गई सुविधाओं को देखा गौशाला के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यहां की व्यवस्थाएं देखकर महाराज काफी प्रसन्न हुए। जाखल के भामाशाहों व गोशाला में किए जा रहे सेवा भाव के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो भी लोग गो सेवा में रूचि रखते हैं उन्हें कुछ समय निकाल कर गौशाला में जरूर आना चाहिए। यहां का वातावरण इतना सुंदर एवं सकारात्मक है कि बीमार व्यक्ति भी यहां आने पर ठीक हो जाएगा। इस गांव के लोग बहुत ही मन भाव व आत्मीयता से गो सेवा में अपना योगदान दे रहे है। इतने बड़े दानदाता तो शहरों में भी न मिलते है। आज जो गांवों की तस्वीर बदली है वह भी गौ सेवा का ही परिणाम है। वहीं उन्होंने गोशाला की देखरेख करने वाले गो सेवकों का अपने आशीर्वचन से मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला,नत्थू सिंह खेदड़, डॉ श्रवण सिंह शेखावत, बनारसीलाल खेदड़,एड नरेंद्रसिंह,सुभाष डांगी, संपत कुमार खेदड़, गिरधारी खेदड़, ताराचंद खेदड़,कारी पूर्व सरपंच धर्मवीर मांठ, बीरबल सिंह गोदारा, सूबे शिंभू सिंह, गीगाराम, देवीलाल, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।






