भाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लोकसभा आंवला क्षेत्र के दातागंज में व्यापारी सम्मेलन

Jun 5, 2023 - 18:40
Jun 5, 2023 - 18:54
 0
भाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लोकसभा आंवला क्षेत्र के दातागंज में व्यापारी सम्मेलन

बदायूँ/ यूपी(अभिषेक वर्मा)
बदायूँ/ यूपी-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लोकसभा क्षेत्र आंवला में व्यापारी सम्मेलन बरेली रोड स्थित शिव पैलेस में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद यादव पर्यटन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा उपस्थित रहे। वही दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा भाजपा से पूर्व सरकारों में व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ जो कि आज भाजपा सरकार में कोई व्यापारी भयभीत नहीं है उनहोने यह भी कहा नरेंद्र मोदी ने सामाजिक समरसता का भारत बनाने का संकल्प लिया है आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा 2014 से पहले घोटालों की सरकार थी समाजवादी पर तंज कहते हुए कहा कि खाली प्लाट हमारा है समाजवादी का नारा है। इसके अलावा भाजपा की अनगिनत योजनायें गिनायीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा व्यापारियों ने सिर्फ भाजपा को वोट देने का ही काम नही किया वल्कि व्यापारियों ने हर चुनाव का माहौल भाजपा के पक्ष में वनाने का काम किया है। मुख्य अतिथि अरविंद यादव ने कहा कोरोना महामारी के समय जहां अन्य देशों में लाशों के अंबार लगे थे वहीं नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाकर महामारी से लोगों को बचाने का काम किया घर घर फ्री अनाज देने का काम किया अंत में उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिताने  नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बदायूँ राजीव कुमार गुप्ता , वीरपाल सिंह जिलाध्यक्ष आंवला, धर्मेंद्र कश्यप सांसद आंवला, राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया विधायक दातागंज, राममूर्ति पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के युवा  तेजतर्रार नेता अतेंद्र विक्रम सिंह  उर्फ़ अंकित भैया,,धर्मेंद्र गुप्ता सांसद प्रतिनिधि,   जिला पंचायत सदस्य अग्रवीर गुर्जर,दातागंज निवर्तमान चेयरमैन आकाश वर्मा, धर्मेंद्र शाक्य पूर्व विधायक शेखुपुर, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल सिंह सागर, अनूप गुप्ता चेयरमैन पति दातागंज, वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुल सागर , गोल्डी गुप्ता पूर्व चेयरमैन उसैहत, धीरेंद्र गुप्ता पूर्व चेयरमैन उसावां , तेज प्रताप यादव, के.सी. शाक्य ब्लाक प्रमुख, दिनेश कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख उसवां , वीरेंद्र राजपूत ब्लाक प्रमुख कादरचौक, वेद प्रकाश यादव ब्लाक प्रमुख, शिवेन्द्र चौबे सहित आदि लोगों के अलावा सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विनोद अग्रवाल द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................