उपखंड भुसावर के ग्राम घाटरी में दिनांक 22 से 28अगस्त2023 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Aug 11, 2023 - 19:08
 0
उपखंड भुसावर के ग्राम घाटरी में दिनांक 22 से 28अगस्त2023 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का  आयोजन

वैर भरतपुर राजस्थान (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

उपखंड भुसावर के ग्राम घाटरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 22 से 28 अगस्त 2023 तक दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विश्वविख्यात कथा वाचिका देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से किया जायेगा। श्रीमद् भागवत कथा आयोजक शिवप्रसाद शर्मा, मुकेश ठेकेदार घाटरी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में दिनांक 21अगस्त 2023 सोमवार प्रातः 09.00बजे कलश यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। दिनांक 22 अगस्त 2023 मंगलवार श्रीमद् भागवत कथा  महात्म्य, दिनांक23 अगस्त2023 बुधवार प्रथम स्कंध भगवान के 24 अवतार एवं व्यास नारद जी संवाद, दिनांक 24 अगस्त 2023 गुरुवार शुकदेव जी आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल एवं प्रहलाद कथा, 25 अगस्त 2023 शुक्रवार गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन,वामन अवतार, रामजन्म एवं नन्दोत्सव, एवं सांय 08.00 बजे से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के सुप्रसिद्ध संगीतकार अधिष्ठा, अनुष्का भटनागर, मंदसौर मध्यप्रदेश, दलवीर बृजवासी वृन्दावन,नन्दा सैनी भुसावर द्वारा खाटूश्यामजी जागरण का आयोजन किया जाएगा।26अगस्त 2023शनिवार श्री कृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन लीला ,27 अगस्त2023 रविवार महारास, मथुरा गमन एवं रुक्मिणी विवाह,28 अगस्त 2023 सोमवार श्री सुदामा चरित्र, भागवत सार,29 अगस्त 2023 मंगलवार पूर्णाहुति यज्ञ एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................