एक वृक्ष एक लाभार्थी अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण किया

Jul 17, 2020 - 22:05
 0
एक वृक्ष एक लाभार्थी अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण किया

पाली

कन्टालिया:-  निमाज कस्बे में नेहरू युवा केंद्र, पाली के अंतर्गत आयरन लेडी वुमन क्लब के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। आयरन लेडी वुमन क्लब की अध्यक्ष सुश्री अनु सोनी ने बताया कि एक वृक्ष एक लाभार्थी अभियान से जुड़कर हम सभी युवा मंडल सदस्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा 9 पौधों का पौधरोपण कर सुरक्षा एवं शहर संभाल का जिम्मा लिया गया। इस दौरान आयरन लेडी वुमन क्लब की अध्यक्ष अनु सोनी, उपाध्यक्ष पूनम साहू, सचिव रेशमा राजपुरोहित, संयुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष गुणवती, राजकुमारी, उषा,निहारिका,संहिता, खुशबू साहू, रितु, श्रीमती भीमा देवी, आकांक्षा सोनी, दुर्गा सोनी आदि ने पौधरोपण कर उसकी देखरेख का जिम्मा लिया।

नरेश कुमार परिहार की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................