भाजपा ने सुमेरपुर विधानसभा के मंडल प्रभारियों व संयोजकों की नियुक्ति की
तखतगढ़(बरकत खान) भारतीय जनता पार्टी पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल प्रभारियों और मंडल संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की है। नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक गतिविधियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से की गई हैं। जारी सूची के अनुसार सुमेरपुर मंडल प्रभारी के रूप में ललित रांकावत, बांकली में पुनमसिंह परमार, सांडेराव में हुकमसिंह राजपुरोहित, तखतगढ़ में दिनेश मीणा, खोड़ में चैनसिंह राजपुरोहित, गुन्दोज में दीपक भाटी तथा हेमावास में नागेश देवासी को मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मंडल संयोजकों में सुमेरपुर से मनोहर देवड़ा, बांकली से शिवराजसिंह बिठिया, सांडेराव से मेघाराम परमार, तखतगढ़ से मनोज नामा, खोड़ से मुकेश चौधरी, गुन्दोज से नन्दकिशोर शर्मा और हेमावास से मांगीलाल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।