जनाक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

Dec 12, 2021 - 01:43
 0
जनाक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

राजगढ़ (अलवर/महावीर सैन) भारतीय जनता पार्टी विधानसभा राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे के रेल्वे स्टेशन के पास स्थित दीप आईटीआई में जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को अलवर में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर  बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें  विधानसभा प्रभारी व जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी ने जनाक्रोश रैली कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और विधानसभा से तीन हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने जनाक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को लेकर व डीजल-पेट्रोल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की महंगाई, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ा आंदोलन जनआक्रोश रैली के रूप में अलवर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता मीणा, भाजपा नेता महंत प्रकाश दास ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व अतिथियो ने  भारत माता व पंडित दिनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया, माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, रैणी मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, बिचगांव मंडल अध्यक्ष राम सिंह दिनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, गोपाल सिंह नरूका, राजेंद्र जैन, किशनचंद बटवाड़ा, बादल सेन, सत्येंद्र सैनी, अशोक बजाज, कन्हैया लाल सैनी, जिला कार्यसमिति सदस्य पदमा गोयल, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत, महामंत्री अजय यादव, मंडल मंत्री दिनेश सेन, सुरजीत सिंह, प्रदीप विजय, पार्षद रूप नारायण मीणा, धर्मचंद सैनी, बंसी सैनी, प्रीति शर्मा, लक्ष्मी नारायण सैनी, श्रीकांत सेदावत, प्रभाती लाल कोली, मोहन बोहरा, लोकेश रावत, मनोज शर्मा, नंदकिशोर सैनी, रजनीकांत शर्मा, रामनिवास जांगिड़, मनीष पंचोली, हरिओम नरूका, पंकज सेदावत, गिर्राज सैनी, अल्पना चेयरवाल, जलसिंह चौधरी, महावीर सेन, अवधेश साहू, राजपाल मीणा, मनीष पंचोली, दीपक जागा, गंगाधर कोली, मनोज बटवाड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है