संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

Apr 14, 2021 - 22:28
 0
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बे के राजकीय भीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे कस्बे के  सामाजिक कार्यकर्ता पूजा संदीप मास्टर के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर का 130वां जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया, साथ ही माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ए़ंव केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बर्डोद के पूर्व सरपंच रामौतार सैनी ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सैनी समाज बर्डोद के अध्यक्ष मुकेश कुमार, ख्यालीराम सैनी, अशोक जांगिड़, विनोद कुमार, ताराचंद, मनोज आर्य, भीम सिंह,  योगेश, चीकू, बाली, बलराम,  नवीन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................