वेवा युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार युवक गिरफ्तार

Sep 10, 2020 - 01:16
 0
वेवा युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार युवक गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान 
बयाना (09 सितम्बर) पुलिस कोतवाली की पुलिस चैकी कलसाडा ने कार्यवाही कर अपने ही गांव की एक वेवा युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास व उसकी आपत्तिजनक वीडिया बनाने के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस चैकी प्रभारी भगवानसिहं यादव के अनुसार गिरफतार आरोपी गांव कलसाडा निवासी लक्ष्मीकांत जाटव है। जिसे वहां के बस स्टेण्ड से तब गिरफ्तार किया जब वह एक वाहन बैठकर भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार एक गांव  निवासी एक वेवा युवती ने करीब 6 माह पूर्व गत 13 मार्च रिपोर्ट दर्ज कराते हुऐ बताया था कि वह अपनी शादी के कुछ समय बाद ही विधवा हो गई थी जिसके बाद से वह अपने बच्चे सहित अपनी मां के पास मायके में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे अपने दबाब लेने को तरह तरह से परेशान करता था। तथा छुपकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। जिसने गत 15 फरवरी को उसे अकेला समझकर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी आज सूचना मिलने पर कलसाडा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।

  • संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow