राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजसमंद पहुंचे सडक परिवहनमंत्री

Dec 20, 2020 - 21:15
 0
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजसमंद पहुंचे सडक परिवहनमंत्री
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजसमंद पहुंचे सडक परिवहनमंत्री

राजसमंद / रंजिता सुथार 

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आज सडक परिवहनमंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास राजसमंद पंहुचे।

इस मौके पर प्रभारीमंत्री उदयलाल आंजना का भी पंहुचने का कार्यक्रम था लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगडने से वे निम्बाहेडा के लिये रवाना हो गये। राजसमंद जिला परिषद मे आयोजित कार्यक्रम मे पंहुचने पर जिला प्रभारी सचिव अपर्णा अरोडा,कलेक्टर अरविंदकुमार,एसपी भुवन भूषण और जिला परिषद सीईओ निमिषा गुप्ता ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होने सहकारिता विभाग और परिवहन विभाग द्वारा बनाये गये जागरुकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सहकारिता विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिये आठ साईकिलों का भी वितरण किया गया। इसके बाद खाचरिवास ने सरकार के दो साल पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिसमे उन्होने केन्द्र की सरकार को नाकार और केवल पूंजीपतियों की सरकार बताकर जमकर खरीखोटी सुनायी। उन्होने किसान बिल के विरोध को मुद्दा बनाते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया। इसके साथ ही राजस्थान सरकार के दो साल के कार्यकाल का जमकर गुणगान किया और कोरोना काल के दौरान सरकार की सजगता को देशभर के लिये अनुकरणीय बताया।इसके बाद उन्होने जिलास्तरीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारीयों से उनके कार्य और अडचनों का विस्तार से विवरण लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................