विद्युत विभाग की लापरवाही से शाहजहाॅपुर के ढोंढाकरी गांव में ठेकाकर्मी की करंट से मौत

Aug 27, 2021 - 02:16
 0
विद्युत विभाग की लापरवाही से शाहजहाॅपुर के ढोंढाकरी गांव में ठेकाकर्मी की करंट से मौत

नीमराणा (अलवर, राजस्थान/ धर्मेन्द्र चरखिया) नीमराणा विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शाहजहाॅपुर के ढोंढाकरी गांव में एक युवक की हाईटेंशन लाईन पर काम करते समय करंट लगने से सांसेड़ी निवासी गौरव पुत्र रजवंत सिह धानका की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लाईनमेन मुकेश घटना के बाद फरार हो गये। जानकारी के अनुसार ठेकेदार कर्मी गौरव पुत्र रजवंत धानका ढोढाकरी गाॅव में लाईनमेन मुकेश के साथ शट डाउन लेने के बाद हाईटेंशन लाईन को ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट दौडने से ठेका कर्मी गौरव की मौत हो गई। सहायक अभियंता नवीन यादव का कहना है कि ठेकदार कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। ठेकेदार कर्मी को पाॅवर हाउस पर लगाया हुआ था। लेकिन लाईनमेन के बहकावे में आकर फिल्ड में चला गया। जहाॅ दुर्घटना घट गई। मृतक के परीजनों को विभाग की ओर से मुआवजा मिलेगा। साथ ही पुलिस और विद्युत विभाग की ओर से जाॅच की जायेगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जायेगी। शाहजहाॅपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परीजनों को सौंप दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................