बयाना -सार्वजनिक हैंडपम्प खराब, ग्रामीण परेशान

Jul 27, 2020 - 22:49
 0
बयाना -सार्वजनिक हैंडपम्प खराब, ग्रामीण परेशान

बयाना भरतपुर

बयाना 27 जुलाई। निकटवर्ती गांव ब्रम्हबाद के अम्बेडकर पार्क व चांवड मंदिर के पास लगा सार्वजनिक हैंडपम्प काफी समय से खराब होने से वहां के वाशिंदों व राहगीरों को पेयजल संकट का सामना करना पड रहा है। गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डीसी बौद्ध के अनुसार खराब हैंडपम्प को दुरूस्त कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारीयों व कर्मचारीयों को कई बार अवगत कराया गया है। किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नही हो सकी है। जिससे यह सार्वजनिक हैंडपम्प अब शोपीस बनकर रह गया है।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow