सकट क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश

Jun 13, 2021 - 23:01
 0
सकट क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश

अलवर जिले के सकट कस्बे सहित आसपास के गांवों में रविवार को दोपहर के समय तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिली वही मौसम खुशनुमा हो गया। क्षेत्र में रविवार को दोपहर के  समय मौसम में परिवर्तन हुआ। और तेज आंधी के साथ बारिश होने का क्रम शुरू हुआ। जो लगभग आधा घंटे तक चलता रहा। इस समय हुई बारिश को देखते हुए किसानों ने खरीफ की फसल की बुवाई का मन बना लिया। बारिश होने के बाद कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................