राजगढ़ मे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण महाअभियान का शुभारंभ

Jan 19, 2021 - 00:15
 0
राजगढ़ मे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण महाअभियान का शुभारंभ

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान) अयोध्या के राजा श्री राम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण महा अभियान को लेकर राजगढ़ शहर में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं व राम भक्तों ने हिस्सा लिया, जय श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान रहा, जगह जगह पुष्प वर्षा होती रही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत प्रकाश दास महाराज जिला संरक्षक राम मंदिर निधि समर्पण महा अभियान का लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महंत प्रकाश दास ने कहा प्रभु श्री राम जन-जन के आराध्य देव है, अयोध्या में जन भावनाओं के अनुरूप भव्य राम मंदिर बनेगा। यह महा अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनर प्रतिष्ठा का अभियान है,500 वर्षों के इंतजार के बाद यह सौभाग्य हम देश वासियों को प्राप्त हुआ, अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विश्व के सभी राम भक्तों तथा सनातन धर्म कीआस्था का केंद्र होगा, श्री राम तीर्थ क्षेत्र प्रन्यास को वृहद रूप में विकसित करेगा वह महाराज द्वारा अयोध्या राम मंदिर के लिए 100000 (एक लाख) रू का चेक भेंट किया, अभियान प्रमुख सतीश शर्मा ने कहा राम मंदिर सभी राम भक्तों की भावना को लेकर बन रहा है जिसमें सभी राम भक्तों की समर्पण निधि को शामिल किया जाएगा उन्होंने जिला समिति के गठन किए जाने बाबत भी बताया साधु समाज विशेष रूचि लेकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहा है, इस कार्यक्रम में महेश सर्राफ, वीरेंद्र दाधीच, पूर्व ब्राहमण समाज अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर, शिव दयाल शर्मा, ब्राहमण समाज अध्यक्ष राजेश ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन प्रभु दयाल शर्मा, श्यामसेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश सैनी, अभिषेक भंडारी, संजय खंडेलवाल, महंत उदयभान, खेमसिंह आर्य, एडवोकेट राहुल दीक्षित, एडवोकेट राजेंद्र चेयरवाल, पवन सिंह नरूका पार्षद, संजय राजस्थानी, जितेंद्र सैनी, अजय यादव, प्रदीप शर्मा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, केबी शर्मा, राजेश शर्मा, विपिन भारद्वाज, शेखर वशिष्ट, नीरज महेश्वरी, अखिलेश वशिष्ठ, राजपाल मीणा, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................