नखराली गणगौर इवेंट में दिखी सांस्कृतिक रंगत, मातृशक्ति ने पारंपरिक उत्सव को बनाया यादगार

Mar 25, 2026 - 20:10
 0
नखराली गणगौर इवेंट में दिखी सांस्कृतिक रंगत, मातृशक्ति ने पारंपरिक उत्सव को बनाया यादगार

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा)रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन व एडवोकेट स्नेह परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर महोत्सव के उपलक्ष्य में नखराली गणगौर इवेंट का भव्य आयोजन महेश वाटिका, महेश स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईसर जी और गणगौर माता की सवारी को विधि-विधान से गीत गाते हुए आयोजन स्थल तक लाने के साथ हुई।
विशिष्ट अतिथियों श्रीमती भगवती शर्मा, मनोरमा बारू, सुनीता कंवर राठौड़, आरती कंवर शेखावत तथा मुख्य अतिथि वंदना आमेटा, राजेश्वरी शर्मा, अनीता व्यास, वनिता कंवर पंवार और चंदा कंवर गहलोत ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मान्यता कंवर गौड़, नीलम कंवर सोलंकी, मोहिनी कंवर और यशस्वी कंवर ने उपस्थित मातृशक्ति का तिलक, लच्छा व मुंह मीठा कर स्वागत किया।
संस्थापक निशा कंवर गौड़ ने बताया कि सभी महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में विशेष रूप से सजी-धजी नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद तीन से दस वर्ष तक की बच्चियों का रैंप वॉक आयोजित हुआ, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दस से अठारह वर्ष की आयु वर्ग की प्रतियोगिता में पूजा कंवर मिस गणगौर बनीं, जबकि रावणा राजपूत समाज की महिलाओं की रैंप वॉक में सूर्यांशी कंवर पंवार मिसेज गणगौर चुनी गईं।
एडवोकेट स्नेह परिवार की ओर से आयोजित मिस गणगौर प्रतियोगिता में एडवोकेट खुशबू मिस गणगौर और एडवोकेट पूजा सुवालका मिसेस गणगौर बनीं। विजेताओं को नखराली गणगौर खिताब सहित मोमेंटो, ऊपरना और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट गेटअप, बेस्ट सृंगार, बेस्ट दोहा, बेस्ट चूड़ा और बेस्ट फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें भगवती कोली, श्वेता माहेश्वरी, अनीता व्यास, सुनीता सुवालका, पूजा लोदवाल, निशा चंदेल, हेमलता कंवर नरूका और मान्यता कंवर गौड़ विजयी रहीं। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो व परितोषिक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सुनीता कंवर राठौड़, नीलम कंवर सोलंकी, वनिता कंवर पंवार, सीमा कंवर, मोहिनी कंवर, सोनू कंवर, मीनू कंवर तथा एडवोकेट स्नेह परिवार की वंदना आमेटा, ममता दाधीच, राजेश्वरी शर्मा, अनीता व्यास, भगवती कोली और संध्या चतुर्वेदी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................