महात्मा फूले ने सामाजिक क्रांति की जगाई अलख: माली

महात्मा फूले की 131वीं पुण्यतिथि मनाई, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Nov 28, 2021 - 16:16
 0
महात्मा फूले ने सामाजिक क्रांति की जगाई अलख: माली

गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा भारत के महान सामाजिक पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले की 131वीं पुण्यतिथि रविवार को फूले सेवा संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की भीलवाड़ा स्थित देवरिया बालाजी के समीप प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। 
फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने आजादी से 100 साल पहले देश में सामाजिक क्रांति की अलख जगाई थी। छूआछूत, ऊंच नीच, भेदभाव आदि तमाम कुरीतियों का उन्मूलन कर सामाजिक समरसता का उन्होंने देश को संदेश दिया। युवा पीढी को आज महात्मा ज्योतिबा फुले के इस संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। महात्मा ज्योतिबा फुले की शिक्षाएं वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। महात्मा जी ने सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय योगदान दिया था। आज हम सभी संकल्प लें कि उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें।
विचार गोष्ठ एवं पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बंशीलाल माली, भैरूलाल माली, शंकर लाल गोयल, शंभु प्रसाद माली, नानूराम गोयल, पुषालाल तुन्दवाल, लक्ष्मण सरिवाल, रोशन माली, मूलचंद छुलिवाल, नारू माली, मोहन लाल बुलिवाल, सम्पत बुलिवाल, देवीलाल रागस्या, जगदीश ढिबरिया, कालूराम मोरी, रामपाल छुवाण, गणपत माली, भगत प्रजापत सहित संस्था के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्य सहित समाज के गणमान्य लोग एवं फूले अनुयायी उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है