मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में सीएमओ ने की डॉ शिवम वर्मा की प्रशंसा

Nov 28, 2021 - 16:29
 0
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में सीएमओ ने की डॉ शिवम वर्मा की प्रशंसा

बदायूं (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल/ अभिषेक वर्मा) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर अंधरऊ दातागंज बदायूं मे एमबीबीएस डॉ0शिवम वर्मा चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य  मेला आयोजित किया गया , मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों ने चिकित्सा लाभ लिया स्वास्थ्य मेला में मरीजों की निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहा मुख्यमंत्री आरोग्य  स्वास्थ्य मेला लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में काफी कारगर साबित हो रहा है मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के साथ गर्भवती  महिलाएं  आंखों की जांच बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच एवं मलेरिया डेंगू पर खास जोर रहा साथ ही डॉ0 शिवम वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला में आए मरीजों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव एवं कोरोना वैक्सीन लगवाने के बारे में सुझाव देकर जागरूक किया नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधरऊ के ग्रामीणों में स्वास्थ्य की कुशल सेवाओं से डॉ0 शिवम वर्मा की काफी प्रशंसा है तो वहीं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के दौरान मेले मैं आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विक्रम सिंह ने मेले में उपस्थित डॉ0 शिवम वर्मा एवं मेले में उपस्थित सभी स्टाफ की प्रशंसा की एवं स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा को और बेहतर करने का दिशा निर्देश दिए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................