लैब टेक्निशियन ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान लैब टेक्निशियन कर्मचारी संघ के आह्वान पर काला कुआँ शैटेलाइट अस्पताल के लैब कर्मचारियों ने लैब निजीकरण के विरोध में और लैब की अन्य लंबित समस्याओं के लिए आज लगातार तीसरे दिन काली काली पट्टी बांधकर विरोध जताया ।
युवा लैब टेक्निशियन के प्रतिनिधित्व करने वाले टेक्निशियन अभिषेक शर्मा चितारी ने बताया कि सरकार निजीकरण के माध्यम से लैब कर्मचारियों के भविष्य पर कुठाराघात करने जा रही है जिसका विरोध पूरे राजस्थान में संघ के बैनर तले किया जा रहा है। आज के इस विरोध में लैब से एलटी अभिषेक चितारी, एसएलटी कुंजबिहारी शर्मा, लए श्यामबिहारी, एलटी अजय सिंह, एलटी रणजीत भड़ाना आदि मौजूद रहे ।


