डीग से वाया जनूथर भरतपुर बस का पुनः संचालन शुरू ना करने पर, 9 अक्टूबर से दी आमरण अनशन करने की चेतावनी

Oct 7, 2020 - 23:08
 0
डीग से वाया जनूथर भरतपुर बस का पुनः  संचालन शुरू ना करने पर, 9 अक्टूबर से दी आमरण अनशन करने की चेतावनी

भरतपुर,राजस्थान  
डीग (7 अक्टूब)र डीग उप खंड के कस्बा जनूथर निवासी भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता ने प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को पत्र लिखकर  डीग से बाया जनूथर  भरतपुर वाली राजस्थान रोडवेज बस सेवा का  संचालन  पुनः शुरू करने की मांग की है। गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल बस सेवा का संचालन शुरू नहीं किया गया तो उसको लेकर 9 अक्टूबर से आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

 गुप्ता ने अपने पत्र के माध्यम से परिवहन मंत्री को अवगत कराया कि पूर्व में डीग से कस्बा जनूथर होकर भरतपुर को राजस्थान रोडवेज बस का संचालन होता था जिससे कस्बा जनूथर के साथ साथ क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गाँव के लोगों का आवागमन सुगम बना हुआ था।मगर निगमकर्मियों की मनमर्जी के चलते  रोडवेज बस का संचालन बंद पड़ा है। जिससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है।बस सेवा बंद होने से आमजन का डीग उपखंड सहित जिला मुख्यालय से आवागमन बाधित हो गया है।कोरोना महामारी में निजी वाहनों का भी संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों के समक्ष और विकट समस्या बन गई है।

पूर्व में निगम की यह बस कस्बा जनूथर से सुबह  साढ़े 8  बजे कुम्हेर होते हुए भरतपुर चला करती जो दोपहर  साढ़े11बजे वापस कस्बा जनूथर होते हुए डीग को रवाना होती।वहीं दोपहर साढ़े 12  बजे यह बस डीग से रवाना होकर जनूथर होते हुए 3 बजे के लगभग भरतपुर पहुँचती जो वहाँ से 4 बजे चलकर शाम  साढ़े 5 बजे कस्बा जनूथर पहुँच डीग को जाती। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस बस के संचालन को लेकर एक पत्र जिला परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक को भी लिखा है।

पत्र के माध्यम से गुप्ता ने निगम के मुख्य प्रबंधक को चेतावनी दी कि यदि बस का संचालन पुनःशुरू नहीं हुआ तो 9 अक्टूबर से उनके द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम की होगी।

संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow