वर्ल्ड हेरिटेज मिस इंडिया ने किया झंडारोहण

Aug 15, 2021 - 23:48
 0
वर्ल्ड हेरिटेज मिस इंडिया ने किया झंडारोहण

थानागाजी (अलवर,राजस्थान/ गोपेश शर्मा) तरुण भारत संघ में 75 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्ल्ड हेरिटेज मिस इंडिया प्रतिमा तोतला व जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि दुनिया मे जल के बिना शान्ति नही हो सकती अगर देश को खुशहाल बनाना है तो जल संरक्षण के कार्य करना ही होगा। तुलसी के पौधे रोपण व वितरण का कार्य तरुण भारत संघ कर रहा है जिससे ऑक्सीजन बढ़ेगा और कोरोना हारेगा। मिस इंडिया प्रतिमा तोतला ने तरुण भारत संघ द्वारा किये गए जल संरक्षण कार्य को गोपालपुरा में जाकर देखा। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा कार्य तरुण भारत संघ ने समुदाय के सहयोग से किया है जल संरक्षण कार्य की सीख मिली। दुनिया मे पानी समस्या बढ़ती जा रही है इसका समाधान गोपालपुरा जैसे हजारो गाँवो में देखने को मिलेगा। यह कार्य जलपुरुष राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................