भाजपा के द्वारा निकाली वाहन तिरंगा रैली

Aug 13, 2023 - 20:07
 0
भाजपा के द्वारा निकाली वाहन तिरंगा रैली

लक्ष्मणगढ़ ,अलवर (कमलेश जैन)

भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ एवं बिचगावा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वाहन तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय मंडल से रवाना होकर भगत सिंह सर्किल मुख्य बाजार एवं कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई विकास कॉलोनी कठूमर रोड पर समापन हुआ।

जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ एवं बिचगाँव के सभी पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं प्रबुद्ध नागरिकगण मौजूद रहे ।  वाहन तिरंगा रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश खरोश से नारे एवं जय घोष लगाये। वहीं बाजार में लोगों ने तिरंगा वाहन यात्रा पर फूल बरसा कर एवं कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर तिरंगा वाहन रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया ।
रैली के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष  एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत  बिचगावा अध्यक्ष राम सिंह दिनकर सुनीता मीणा श्याम सुंदर मीणा भूपेंद्र सिंह लिली बाबूलाल सिद्ध अमित कटारा रोहिताश शर्मा रॉबिन चौधरी विक्रम सिंह नरूका सुरेश सैनी सत्येंद्र सैनी पवन अवस्थी महावीर गुर्जर जल सिंह चौधरी पुरुषोत्तम चौधरी चरण सिंह चौधरी विश्वास शर्मा साहिल शर्मा राहुल पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................