भाजपा लक्ष्मणगढ़ एवं बिचगावा ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

Aug 13, 2023 - 19:16
Aug 13, 2023 - 20:59
 0
भाजपा लक्ष्मणगढ़ एवं बिचगावा ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

भारतीय जनता पार्टी मंडल लक्ष्मणगढ़ एवं बिचगावा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के  निर्देशानुसार वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वाहन तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय मंडल लक्ष्मणगढ़ से रवाना होकर भगत सिंह सर्किल मुख्य बाजार एवं कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई  कठूमर रोड विकास कॉलोनी पर सम्पन्न हुई। तिरंगा रैली का अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया। रैली के दौरान भाजपा बिचगावा अध्यक्ष राम सिंह दिनकर, श्याम सुंदर मीणा, भूपेंद्र सिंह लिली बाबूलाल सिद्ध, अमित कटरा, रोहिताश शर्मा रॉबिन चौधरी, विक्रम सिंह नरूका, सुरेश सैनी सत्येंद्र सैनी, पवन अवस्थी, महावीर गुर्जर जलसिंह चौधरी सहित पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................