14 अक्टूबर को पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Oct 5, 2023 - 19:18
 0
14 अक्टूबर को पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर, राजस्थान/ कमलेश जैन) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले 14अक्तूबर को लगेगा। यह 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगा था। सूर्य ग्रहण के लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस तरह से इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है।  योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि जब भी ग्रहण लगता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता हैं। वहीं सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ एक खगोलीय घटना है। विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ? - हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन मध्य रात्रि को 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।  
 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?- 14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा जिस कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा। 
सूतक काल मान्य नहीं -  धार्मिक नजरिए के लिहाज से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण के लगने से पहले ही सूतक काल मान्य होता है। सूतक काल लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-अनुष्ठान करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण लगने पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है वहीं चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले मान्य होता है। चूंकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन सामान्य दिनचर्या में कामकाज किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................