मातेश्वरी नवयुवक मंडल का पुनर्गठन: विजय टेलर बने अध्यक्ष, भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Oct 9, 2026 - 18:05
 0
मातेश्वरी नवयुवक मंडल का पुनर्गठन: विजय टेलर बने अध्यक्ष, भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव स्थित पहाड़ी पर बने प्रसिद्ध महाकवरी मातेश्वरी धाम प्रांगण में मातेश्वरी नवयुवक मंडल के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मातेश्वरी मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश पटेल के पावन संरक्षण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शास्त्री रहे, जबकि अध्यक्षता मातेश्वरी मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए विजय टेलर को मातेश्वरी नवयुवक मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित ग्रामीणों व युवाओं ने उनका स्वागत किया।

  • भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। हाल ही में धाम पर आयोजित हुए भव्य महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल तथा वार्षिक मेले को सफल बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं, भामाशाहों और दानदाताओं को सम्मानित कर उनका आभार जताया गया।

कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, संजय शास्त्री (सिरोही), महेंद्र तेतरवाल, शीशराम भावरिया, शिवपाल सैनी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय टेलर, राहुल बड़सरा, शिव मंदिर पुजारी अनिल योगी, राकेश नायक सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है