खेड़ली रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग: केंद्रीय मंत्रियों को भेजा ज्ञापन; चेयरमैन पवन जैन व एनसीआर रेल यात्री समिति ने उठाई आवाज;

Oct 9, 2026 - 18:11
 0
खेड़ली रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग: केंद्रीय मंत्रियों को भेजा ज्ञापन;  चेयरमैन पवन जैन व एनसीआर रेल यात्री समिति ने उठाई आवाज;

कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग जोर पकड़ने लगी है। खेड़ली नगरपालिका चेयरमैन पवन जैन (चौधरी) एवं एनसीआर रेल यात्री समिति खेड़ली के अध्यक्ष लखमीचंद कंसल ने केंद्रीय रेल मंत्री तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन प्रेषित कर खेड़ली स्टेशन पर तीन जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है।

चेयरमैन पवन जैन ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि खेड़ली राजस्थान की प्रमुख व्यावसायिक अनाज मंडियों में शुमार है। यहां कठूमर, लक्ष्मणगढ़, भुसावर, छौंकरवाड़ा, महुवा सहित दर्जनों कस्बों और गांवों के व्यापारी, किसान और आमजन रोजाना व्यापारिक व अन्य कार्यों के सिलसिले में आते-जाते हैं। ऐसे में प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होने से पूरे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

इन प्रमुख तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग

ज्ञापन में रेलवे प्रशासन से निम्नलिखित ट्रेनों को खेड़ली स्टेशन पर रोकने की मांग की गई है:

  • ट्रेन संख्या 12987/12988: अजमेर–सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 12307/22307 एवं 12308/22308: जोधपुर/बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 19725/19726 एवं 19624/19623: जयपुर–दरभंगा–जयपुर (अमृत भारत एक्सप्रेस)

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, दूरदराज के सफर में मिलेगी राहत

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्रवासियों को कोलकाता, सियालदह, दरभंगा और हावड़ा जैसे सुदूर शहरों तक यात्रा करने के लिए अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता है। खेड़ली में इन ट्रेनों के रुकने से क्षेत्र की अनाज मंडी के व्यापार को गति मिलेगी और किसानों, व्यापारियों व छात्रों के लिए आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। चेयरमैन पवन जैन व समिति पदाधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ठहराव की स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है